Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कलेक्टर ने किसानों से पूछा-खाद, बीज की कोई कमी तो नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • किसान बोले-नहीं है कोई कमी
  • नए राशनकार्ड का वितरण जल्द से जल्द वितरण करने के निर्देश
  • कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने खाद, बीज भंडारण केंद्र का किया निरीक्षण

 

सत्यानंद सोई

रायपुर/बिरगांव ।

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने धरसींवा के खाद बीज भंडारण केंद्र में पहुंचे और वहां मौजूद किसानों से बातचीत की। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि खाद, बीज समय-समय पर मिल रहा है या नहीं। इस पर किसानों ने कहा कि समिति में खाद, बीज की कोई कमी नहीं है। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों से कहा कि खाद, बीज की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। स्टाॅक हमेशा उपलब्ध रखा जाए। कलेक्टर ने धरसींवा, कुरा और पथरी व बरबंदा गांव के राशन कार्ड दुकानों का निरीक्षण किया और नए राशन कार्ड का वितरण जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्डधारियों से भी पूछा कि राशन समय पर मिल रहा है या नहीं। इस पर सभी राशन कार्डधारियों ने संतुष्टि जताई और समय पर राशन उपलब्ध होने की बातें कलेक्टर को बताई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद व एसडीएम नंद कुमार चौबे उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment