Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आरंग के धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज सुबह आरंग तहसील के मुख्यालय और खमतराई पहुँचकर धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की और धान की गुणवत्ता तथा खरीदी प्रक्रिया पर चर्चा की।

डॉ सिंह ने कहा, “मौसम को ध्यान में रखते हुए धान खरीदने के बाद धान के बोरों को पॉलीथीन से ढककर रखें, ताकि धान बारिश के पानी से भीगकर खराब न हो।” उन्होंने मास्टर मीटर से खरीदे गए धान की नमी चेक की और धान को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलकर देखा। कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल दर से धान खरीदा जा रहा है। उन्होंने केंद्र में आ रहे सभी किसानों से इस आधार पर धान खरीदी करने का निर्देश दिया और यह सुनिश्चित किया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

इस निरीक्षण में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment