Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 13 फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप का कलेक्टर रणवीर शर्मा ने किया अवलोकन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • शतरंज की बारीकियां समझाई,खेली शह और मात की बाजी

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा में चल रही छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 13 फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप के चौथे चक्र में अचानक पुनः कलेक्टर रणवीर शर्मा सपत्नीक पहुंचकर उपस्थित राज्य भर से आए शतरंज खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विदित हो कि श्री शर्मा कुशल प्रशासक होने के साथ साथ स्वयं एक शतरंज के अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी है। इस अवसर पर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने अंतरास्ट्रीय आर्बिटर अनीस अंसारी के साथ शतरंज की बाजी भी खेली। श्रीमती भारती शर्मा ने भी सीनियर नेशनल आर्बिटर ममता देवांगन के साथ बाजी खेली । श्रीमती भारती शर्मा भी शतरंज की उच्च स्तरीय खिलाड़ी रही है।
जिलाधीश श्री शर्मा ने उपस्थित खिलाड़ियों को शतरंज खेल की बारीक जानकारियां दी। अपने बीच जिला कलेक्टर एवं उनकी धर्मपत्नी को शतरंज खेलते देखकर खिलाड़ियों में जोश भर गया।उन्होंने खिलाड़ियों से शतरंज के बारे मे सवाल जवाब भी किया। इस अवसर पर एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के सी ई ओ विनीत राजोरिया एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा एवं श्रीमती भारती शर्मा का स्वागत किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow