रायपुर।
राजधानी रायपुर में यातायात की समस्याओं को दूर करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गड्ढों की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने और अस्थायी रोटरी बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर और एसपी ने घड़ी चौक से पैदल भ्रमण करते हुए नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियां, गुमटी और ठेलों को तत्काल हटाने की कार्रवाई की। उन्होंने फ्लैक्स और बैनर हटाने, पेड़ों की छंटाई और पुराने बिजली खंभों को हटाने के निर्देश भी दिए। देवेंद्र नगर, शंकर नगर और खम्हारडीह चौक पर यातायात बाधित करने वाले कारकों का निरीक्षण कर सुधार के उपाय सुझाए गए।
यातायात सुधार के लिए प्रमुख निर्देश:
- बंजारी चौक: स्थायी रोटरी, डिवाइडर और हाई मास्क लाइट लगाई जाए।
- राजीव गांधी चौक: रोटरी का निर्माण।
- महिला थाना चौक: अस्थायी रोटरी को स्थायी रूप दिया जाए।
- लाखे नगर चौक: स्थायी रोटरी, डिवाइडर और हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश।
- आमापारा चौक: अस्थायी रोटरी की जगह स्थायी रोटरी बनाई जाए।
- स्टेशन रोड: स्टेशन गेट नंबर 1 और 2 के बीच डिवाइडर का निर्माण।
- देवेंद्र नगर ब्रिज: स्थायी रोटरी बनाई जाए।
- अवंति बाई चौक: बाधित दुकानों को हटाकर लेफ्ट टर्न को सुगम बनाया जाए।
- कपड़ा मार्केट रोड: वैकल्पिक मार्ग के लिए दुकानें हटाई जाएं।
- खम्हारडीह थाना चौक: स्थायी रोटरी और डिवाइडर का निर्माण।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने और यातायात सुधार से संबंधित कार्य तुरंत पूरे किए जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, आरटीओ आशीष देवांगन, डीएसपी गुरजीत सिंह और सतीश ठाकुर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09.pdf”]










