Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आयुक्त ने किया नेहरू नगर भेलवा तालाब का निरीक्षण, सुनाए सुधार के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित नेहरू नगर भेलवा तालाब का आज सुबह आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। आयुक्त ने तालाब के आसपास की सफाई और व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि इसे और सुंदर और बेहतर तरीके से मेंटेन किया जा सकता है। आयुक्त ने सुबह-सुबह टहलने वाले लोगों से मुलाकात की और उनके साथ जाकर तालाब के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।

 

इंडस्ट्रियलिस्ट सुभाष गुलाटी ने तालाब की सफाई पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, लेकिन कहा कि तालाब के किनारे की दिवाली गिर चुकी है, जिसे फिर से ठीक करने की आवश्यकता है। इसके अलावा, शैलेंद्र सिंह परिहार ने बैठने के लिए कुर्सी लगाने का सुझाव दिया और डॉ. ललित पोपट ने हाई मास्क लाइट लगाने की आवश्यकता जताई, जिससे रात के समय में प्रकाश बना रहे और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हो सके।

आयुक्त ने इन सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए जोन कमिश्नर अजय सिंह राजपूत को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया और जल्द से जल्द कार्यवाही करने को कहा। तालाब के बीच में एक फवारा लगाने का भी सुझाव आया, ताकि पानी का रीसायकल हो सके। इसके अलावा, उद्यान के समय को निर्धारित करने का भी प्रस्ताव रखा गया, ताकि तालाब को निश्चित समय पर खोला और बंद किया जा सके।

इस दौरान डॉ. वी के गोयल, नरेश खोसला, डॉक्टर नवीन कौरा, बसंत चौबे, तुलसी भमवानी, संजय भाटिया, प्रदीप डालमिया, सुबोध अग्रवाल, नरेश गुप्ता और जितेंद्र सिंह ने भी अपने सुझाव दिए। आयुक्त ने सभी के विचारों को ध्यान से सुना और उन्हें यथासंभव निराकरण करने का आश्वासन दिया।

सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से यह भी सुझाव आया कि शाम को पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था हो, ताकि असामाजिक तत्वों पर काबू पाया जा सके। कुछ लोग जानबूझकर नगर निगम की लाइटों को तोड़ देते हैं, जिसके कारण सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इस अवसर पर नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू और स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment