Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग निगम में समिति बैठक, 15 दिन में उपादान राशि भुगतान के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने एमआईसी भवन में समिति सदस्यों के साथ बैठक ली।

बैठक में शहर के निजी तालाबों के स्वामित्व हेतु समिति गठित करने पर विचार हुआ।

नरेंद्र बंजारे ने उपादान सूची की समीक्षा कर सभी नामित कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर किश्तों में राशि देने के निर्देश दिए। डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार करने को कहा।

सभी अधिकारियों को बजट दस्तावेज लेखा/वित्त विभाग में जल्द जमा करने को कहा गया।

देवनारायण तांडी, विजयंत पटेल, मनीष बघेल, संजय अग्रवाल, अब्दुल खालिक, सावित्री देवी दमोहे, मनोज सोनी, साजन जोसेफ, हिरोंदी नंदनिया, लेखाधिकारी रमाकांत शर्मा, योगेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow