Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जीव दया: पार्षद बेदराम साहू की पहल, गर्मी से पहले गौ माता के लिए हुई जल व्यवस्था

बेदराम साहू पार्षद बीरगांव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बेदराम साहू पार्षद बीरगांव

रायपुर/बीरगांव।

जीव दया और सेवा की मिसाल पेश करते हुए आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 में गौ माता के लिए कोटना (पानी पीने का पात्र) स्थापित किया गया। यह सराहनीय पहल वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद बेदराम साहू के नेतृत्व में की गई है।

बता दें कि हर वर्ष शीतकालीन सत्र के अंतिम समय में, जब जल स्रोतों में कमी आने लगती है, तब वार्ड और आसपास के मोहल्लों में अनवरत रूप से कोटना स्थापित किए जाते हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा गौ माता को सुलभता से पेयजल उपलब्ध कराना है।

वार्डवासियों ने संभाली जिम्मेदारी

इस नेक कार्य में वार्डवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों द्वारा इन कोटना में प्रतिदिन स्वच्छ पानी भरने और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया गया है। पार्षद बेदराम साहू ने इस अवसर पर “जय गौ माता” के उद्घोष के साथ सेवा भाव को सर्वोपरि बताया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow