भानपुरी पुलिस ने लूट के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार – बस्तर में बड़ी कार्रवाई
OM Darpan
Jul 23, 2024 11:53 pm
240 views
23 Jul 2024
- सोनारपाल एवं देवड़ा के रहने वाले हैं आरोपी, तीसरे आरोपी की पहचान जारी
घटना का विवरण
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना भानपुरी में प्रार्थी अमित कुमार पात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 19-20 जुलाई 2024 की रात को वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल में बड़े आमाबाल के लिए निकला था। सम्राट ढाबा में चाय पीने के बाद जब वे विजय वैष्णव के घर जा रहे थे, तब आरोपियों ने उनका पीछा कर बड़े आमाबाल मोबाइल दुकान के पास उन्हें मारपीट कर धमकाया और उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल और ₹3000 लूटकर भाग गए।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और एसडीओपी भानपुरी घनश्याम कामडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल, नगदी रकम और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी
निरीक्षक: राकेश राठौर
उनि: प्रमोद ठाकुर, शत्रुहन नाग
प्र.आर: सुन्दर बघेल, उमेश चंदेल, भूपेंद नेताम
आरक्षक: छबि सोम, ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप कश्यप, सरोज सेठिया
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन