17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पा सेंटर डकैती कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

OM Darpan

Nov 05, 2025 02:16 am 283 views
स्पा सेंटर डकैती कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित स्पा सेंटर डकैती कांड में न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 26 अक्टूबर 2025 को कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर में आठ अज्ञात आरोपियों ने धावा बोलकर स्पा संचालक सन्नी मनवानी को बंधक बनाया था और मारपीट के बाद कुल 1,20,000 रुपए की लूट को अंजाम दिया था, साथ ही सीसीटीवी डीवीआर भी चुरा लिया था। इस मामले में पुलिस ने फरार चल रहे चौथे आरोपी प्रथम अग्रवाल (32 वर्ष) को सिमगा इलाके से गिरफ्तार किया है। प्रथम अग्रवाल की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(2), 115(2), 127(2), 310(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि अन्य चार फरार आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917114250556

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 11 / 189