Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दानिया में उमड़ा साहू समाज का जनसैलाब: कर्मा महोत्सव में राज्य मंत्री जितेंद्र साहू ने दिया एकता का मंत्र, पदाधिकारियों ने ली शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दनिया में कर्मा महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जितेंद्र साहू रहे मुख्य अतिथि


साजा/दनिया (ओमदर्पण न्यूज़)।

साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दनिया में परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) जितेंद्र कुमार साहू शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज को संबोधित करते हुए जितेंद्र कुमार साहू ने सामाजिक एकता, पारंपरिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकजुटता और अपनी जड़ों से जुड़े रहने में है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

समारोह के दौरान परिक्षेत्र के नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार साहू ने सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पद मिलना सेवा का अवसर है, अतः समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करें।

इस महोत्सव में साजा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव के वातावरण को और भी उत्साहजनक बना दिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow