Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए/डीआर के आदेश जल्द होगा जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल को दिया आश्वासन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश महामंत्री ए.के. चेलक के नेतृत्व में 6 सितंबर, शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए जनवरी 2024 से लंबित डीए/डीआर देने हेतु जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने इस पर प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए/डीआर के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रमुख कर्मचारी नेता टी.आर. देवांगन, जी.आर. बसोने, अरविंद ओझा, डॉ. विनोद वर्मा, नागेन्द्र सिंह शामिल थे।

राज्य कर्मचारी संघ ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का ध्यान कैशलेश चिकित्सा योजना लागू करने, नियमित किए गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश नगदीकरण का लाभ देने, और शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण आदेश को पूर्ण रूप से निरस्त कर शिक्षा संवर्ग की पदोन्नति को प्राथमिकता देने के प्रति आकर्षित किया।

इस मौके पर राज्य शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ज्ञान सिंह राजपूत और दुर्ग जिला अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण शर्मा भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment