Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आत्मानंद की हेड गर्ल बनी दर्शिता, रौनक बने हेड ब्वॉय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • मतदान से हुआ चुनाव, मतदाता बच्चों को लगी उंगली में स्याही
  • सेजेस बस्तर में हेड गर्ल एवं हेड ब्वॉय सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन

जगदलपुर/ कौशल संदुजा

सेजेस बस्तर में आज एक निष्पक्ष और सुचारू मतदान प्रक्रिया के माध्यम से हेड गर्ल और हेड ब्वॉय का चयन किया गया। इस चुनाव में हायर सेकेंडरी स्तर के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव के परिणामस्वरूप, दर्शिता तिवारी को हेड गर्ल और रौनक विश्वकर्मा को हेड ब्वॉय चुना गया।

इसके अतिरिक्त, ग्रीन, ब्लू, रेड और येलो ग्रुप के कैप्टन और वाइस कैप्टन का भी चयन किया गया। ग्रीन हाउस के लिए कैप्टन आन्या मिश्रा और वाइस कैप्टन आयुष जोशी, ब्लू ग्रुप के लिए कैप्टन विनीता बघेल और वाइस कैप्टन शौर्य मिश्रा, रेड ग्रुप के लिए कैप्टन निहारिका साहू और वाइस कैप्टन पौलेश नान्हे, और येलो ग्रुप के लिए कप्तान ममता नेताम और वाइस कैप्टन लोकेंद्र कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्राचार्य मनोज सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। भार्गव पांडे को इस चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment