Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जामगांव में चंद्रनाहु कुर्मी समाज का 56वाँ अधिवेशन में डिप्टी CM विजय शर्मा हुए शामिल

Chandranahu Kurmi Kshatriya Samaj Adhiveshan

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

Chandranahu Kurmi Kshatriya Samaj Adhiveshan

जामगांव-एम/ दुर्ग।

जामगांव (एम) में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक अधिवेशन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। अतिथियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया। इसके साथ ही कृषि, शिक्षा, रोज़गार और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

खेती से लेकर शिक्षा तक कुर्मी समाज का अहम योगदान: विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन हमें स्वराज, स्वाभिमान और सुशासन की प्रेरणा देता है। चंद्रनाहु कुर्मी समाज ने खेती-किसानी से लेकर शिक्षा और सेवा तक हर मोर्चे पर प्रदेश को सशक्त किया है।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर चलते हुए राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के माध्यम से आगे आएं, सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

संकल्प से बड़ी कोई शक्ति नहीं: ललित चंद्राकर

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज की एकता, अनुशासन और सेवा-भावना अनुकरणीय है। शिवाजी महाराज के आदर्श हमें सिखाते हैं कि संकल्प से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। समाज के अन्नदाताओं, शिक्षकों, कलाकारों और उद्यमियों ने अपनी मेहनत से दुर्ग ग्रामीण का गौरव बढ़ाया है।

विधायक चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बुनियादी सुविधाओं जैसे- सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के विस्तार के साथ-साथ सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने समाज भवन, शिक्षा प्रोत्साहन और कौशल केंद्रों के लिए हरसंभव सहयोग का संकल्प दोहराया।

 अधिवेशन में मुख्य रूप से केंद्रीय चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर, केंद्रीय महासचिव कुंदन चंद्राकर, महिला उपाध्यक्ष इंद्राणी चंद्रवंशी, संगठन मंत्री होरीलाल चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, उपाध्यक्ष चंद्रकिशोर चंद्राकर और सचिव शिव चंद्राकर मौजूद रहे।

इसके अलावा रोहित चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, जामगांव (एम) अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, छतर सिंह चंद्राकर, भूषण चंद्राकर, अशोक चंद्राकर, तुंगजध्वज चंद्राकर, अवीक चंद्राकर, उपकार चंद्राकर, तोरण चंद्राकर, लवकुश चंद्राकर, नीता चंद्राकर, सरला चंद्राकर, के.के. राजू चंद्राकर, चंद्रिका चंद्राकर और हर्षी चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow