Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

करंजा भिलाई ग्राम पंचायत में 70 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
करंजाभिलाई ग्राम पंचायत विकास कार्य लोकार्पण

अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)।

ग्राम पंचायत करंजाभिलाई, जिला दुर्ग (छ.ग.) में 70 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा (विधायक, अहिवारा विधानसभा) उपस्थित रहे। समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि नटवर ताम्रकार (अध्यक्ष, अहिवारा पालिका) और सतीश साहू (विधायक प्रतिनिधि, अहिवारा विधानसभा) भी शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा भुनेश्वर यादव (अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग) ने की। साथ ही देवेन्द्र देशमुख (अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्ग) विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम में जितेन्द्र यादव (मंडल अध्यक्ष, जेवरा परिक्षेत्र) और हिरामणी देशमुख (सभापति, जनपद पंचायत दुर्ग) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सरपंच अशोक कुमार साहू ने ग्राम पंचायत की ओर से आभार प्रकट किया। उपसरपंच रोहित निषाद, समस्त पंचगण, सचिव रमेश, रोजगार सहायक कमल यादव, कोटवार जोहनदास, और समस्त ग्रामवासी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत अभिनंदन से हुई। विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने अपने संबोधन में कहा, “मैंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर ग्राम पंचायत में लोगों की जरूरतों के अनुसार लाखों के विकास कार्य कराए हैं। कई स्थानों पर कार्य प्रगति पर हैं, और आने वाले महीनों में अहिवारा विधानसभा के हर पंचायत और शहर में विकास कार्यों की एक अलग तस्वीर देखने को मिलेगी।”

विधायक कोर्सेवाड़ा को सरपंच अशोक साहू ने ग्राम पंचायत करंजाभिलाई में विकासकार्यों की मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें राममंदिर से शीतला मंदिर तक सीसी रोड, बाजार चौक का सीमंतीकरण, यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन, हनुमान मंदिर के पास सीमंतीकरण, और बाजार चौक में हाईमास्ट सोलर लाइट जैसी आवश्यकताएं शामिल थीं। विधायक ने इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक ने सरपंच अशोक साहू की प्रंशसा करते हुए कहा, “आपके सरपंच सजग, जुझारू और ग्राम विकास के प्रति सक्रिय हैं। उन्होंने अपने दोनों आंखों को मृत्यु के पश्चात दान करने का भी संकल्प लिया है, जो प्रेरणादायक है।” कार्यक्रम का समापन ग्रामवासियों के आभार प्रदर्शन से हुआ।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment