Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बुद्ध पूर्णिमा पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने कैंडल लेकर किया गौतम बुद्ध को नमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) ।

बुद्ध पूर्णिमा और भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के पावन अवसर पर कर्मचारी नगर दुर्ग स्थित बुद्ध विहार समिति द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

यह शोभायात्रा पटरीपार दुर्ग के विभिन्न प्रमुख वार्डों और मार्गों से निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने भगवान गौतम बुद्ध की फोटो प्रतिमाओं को स्थापित कर हाथों में कैंडल लेकर श्रद्धा भाव से शोभायात्रा निकाली। वातावरण पूरी तरह शांतिपूर्ण और भक्तिमय बना रहा।

शोभायात्रा के सफल आयोजन में बुद्ध विहार समिति की अध्यक्ष प्रीति थूल, कोषाध्यक्ष स्मिता सुखदेवि, समिति सचिव वैशाली घरडे, दीपक रोडगै, निखिल श्याम कुंवर, मिलिंद थूल, प्रशांत खोबरागडे, किशोरी लाल अहिरवार, संदीप पाटिल, धारगवे, श्रीमती मून, श्रीमती ढोक, श्रीमती शांति गेडाम और बूथ अध्यक्ष व भाजपा जिला मीडिया सदस्य नरेंद्र कुमार ठाकुर ने प्रमुख भूमिका निभाई।

इस आयोजन में समिति के वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य, महिलाएं और बच्चे भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए और इसे एक यादगार दिन बना दिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow