14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपित ने खून से सने चाकू का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

OM Darpan

Mar 18, 2025 07:30 pm 344 views
पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपित ने खून से सने चाकू का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल


धमतरी।

गोकुलपुर के युवक इन्द्रजीत साहू ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए 16 मार्च को एक युवक टिकेश्वर साहू की निर्मम हत्या कर दी। आरोपित ने अपने पास रखे चाकू से युवक पर 18 से 19 स्थानों पर हमला किया, जिसमें युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित ने अपने खून से सने चाकू और हाथ-पैर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, और लिखा कि “सबको मारूंगा।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घटना की शुरुआत 15 मार्च को हुई, जब टिकेश्वर साहू अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद जा रहे थे, तभी गोकुलपुर के ही इन्द्रजीत साहू ने उन्हें रास्ते में रोक कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। 16 मार्च को रात करीब नौ बजे इन्द्रजीत साहू ने भटगांव चौक गोकुलपुर में टिकेश्वर पर हमला कर दिया।

मृतक के भाई तरुण साहू को फोन के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने भाई को खून से लथपथ पाया। तुरंत ही उन्हें श्रीराम अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपित इन्द्रजीत साहू को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल और कपड़े जब्त किए।

आरोपित ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खून से सना चाकू और हाथ-पैर दिखाते हुए यह लिखता है कि "सबको मारूंगा।" इस वीडियो के माध्यम से पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

सिटी कोतवाली पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपित इन्द्रजीत साहू (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 17 मार्च को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया, और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914155619124

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 3