Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

संगठन चुनाव कार्यशाला में बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा, भाजपा की मजबूती और आपसी समन्वय पर जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन चुनाव को लेकर बूथ कमेटियों के गठन और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सवन्नी ने मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला में मंच पर जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ग्रामीण विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक ललित चंद्राकर, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, ईश्वर साहू, जिला सह चुनाव प्रभारी उषा टावरी, रविशंकर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व महापौर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व विधायक सावलाराम डहरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव को राष्ट्रीय नेतृत्व ने ‘संगठन पर्व’ का नाम दिया है। दुर्ग जिले की प्राथमिक सदस्यता में पूरा प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहने के लिए जिले के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्राथमिक सदस्यता का लक्ष्य शीघ्रता से पूर्ण करना है और सक्रिय सदस्यता बढ़ाने के लिए मंडल स्तर पर काम करना होगा।

उन्होंने बताया कि आगामी 10 नवंबर से पहले शक्ति केंद्र स्तरीय सदस्यता रजिस्टर में सदस्यों के नाम दर्ज करने हैं और 11 से 30 नवंबर के बीच सभी बूथों की कमेटियों का गठन करना है, जिसमें लगभग 25 सदस्य होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्यकर्ता अपने नीचे 50 सदस्य बना चुके हैं, उन्हें सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है। आगामी चुनावों में इच्छुक उम्मीदवारों को भी सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य होगा।

जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि दुर्ग के कार्यकर्ताओं ने हमेशा संगठनात्मक इतिहास रचा है और इस बार भी वे संगठन चुनाव में नए सदस्यों को जोड़ने और उन्हें सक्रिय सदस्य बनाने में सफल हुए हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि संगठन चुनाव के माध्यम से दायित्व परिवर्तन पार्टी की पुरानी परंपरा है। इस बार के सदस्यता अभियान में जिले में लगभग 2 लाख लोग पार्टी के सदस्य बने हैं, और सक्रिय सदस्य भी रिकॉर्ड स्तर पर बनाने का लक्ष्य है। सक्रिय सदस्य सूची का प्रकाशन 5 नवंबर को जिला भाजपा कार्यालय में किया जाएगा।

कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने किया। आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया।

कार्यशाला में अन्य प्रमुख नेता और पदाधिकारी नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, कांतिलाल जैन, अरविंदर खुराना, आशीष निमजे, पवन शर्मा, रोहित साहू, मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, अनुप सोनी, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, अजय तिवारी, चतुर्भुज राठी, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, लोकमणी चंद्राकर, मदन वाढई, विजय ताम्रकार, डॉ. सुनील साहू, रोहित राजपूत, लीमन साहू, सतीश साहू, देवनारायण चंद्राकर, रीता मेश्राम, भोमराज जैन, नरेश शर्मा, पुराण देशमुख, अनुज साहू, मौसमी ताम्रकार, ईश्वर शर्मा उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment