



दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सदस्यों ने शनिवार को आदिम जाति कल्याण विभाग में अपना पदभार ग्रहण किया। भाजपा दुर्ग जिला कोर कमेटी की अनुशंसा से प्रभारी मंत्री विजय शर्मा द्वारा समिति में 16 सदस्यों की नियुक्ति की गई थी। इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, राजेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, समिति के सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष अरविंदर खुराना, अल्पसंख्यक विभाग समिति के प्रमुख साजन जोसेफ, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, मंडल भाजपा महामंत्री रीता मेश्राम, नवीन पवार और राजेश सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा का आभार व्यक्त किया और सरकार की योजनाओं को पात्र अल्पसंख्यक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि समिति की समय-समय पर बैठकें होती रहें और एजेंडे की जानकारी सदस्यों को दी जाती रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है।
आदिम जाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा ने नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत किया और विभाग के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
पदभार ग्रहण करने वाले समिति के सदस्य साजन जोसेफ, अरविंदर खुराना, रजा खोखर, अमजद अली, मेहरुन्निसा, रिजवी, साउमेल जॉनसन, अनी मैथ्यू, आसिफ अली, तरनेम सिंह ढिल्लों, महेंद्र लोढ़ा, तुलेश्वर मेश्राम और फारूक उपस्थित रहे।






