Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

यूपी में नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा: जानें किसे क्या मिला?

up-yogi-cabinet-expansion-new-ministers-portfolio-allocation-list

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में हाल ही में शामिल हुए नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। 10 मई को जनभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 6 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी, जबकि 2 राज्य मंत्रियों का प्रमोशन किया गया था। अब तीसरे और अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के सभी 60 मंत्री पद भर चुके हैं।

इस मंत्रिमंडल विस्तार को 2027 की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की स्पष्ट ‘सोशल इंजीनियरिंग’ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले की काट के तौर पर देखा जा रहा है।

पढ़े औऱ् खबर

किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग?

कैबिनेट मंत्री:

  • भूपेंद्र चौधरी: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग।

  • मनोज पांडेय: खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):

  • अजीत पाल सिंह: खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रसाधन विभाग। (राज्य मंत्री से प्रमोशन)

  • सोमेंद्र तोमर: राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग। (राज्य मंत्री से प्रमोशन)

राज्य मंत्री:

  • कृष्णा पासवान: पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग।

  • कैलाश सिंह राजपूत: ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग।

  • सुरेंद्र दिलेर: राजस्व विभाग।

  • हंसराज विश्वकर्मा: लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग विभाग।

अखिलेश के ‘PDA’ की काट और BJP की सोशल इंजीनियरिंग इस विस्तार में किसी बड़े राजनीतिक प्रयोग के बजाय जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों पर जोर दिया गया है। जिन 6 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है, उनमें से 5 दलित और ओबीसी समुदाय से हैं, जबकि एक ब्राह्मण है।

  • ब्राह्मण और जाट संतुलन: रायबरेली के ऊंचाहार से सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाकर ब्राह्मण वोट बैंक को साधा गया है। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के जरिए पश्चिमी यूपी में जाट प्रतिनिधित्व को मजबूत किया गया है।

  • OBC और दलित समीकरण: वाल्मीकि समुदाय के सुरेंद्र दिलेर (दलित), कैलाश राजपूत (लोध), वाराणसी के एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा (गैर-यादव ओबीसी) और फतेहपुर की खागा सीट से विधायक कृष्णा पासवान (गैर-जाटव दलित) को मंत्री बनाकर भाजपा ने अपने सामाजिक आधार को विस्तार दिया है।

अब ऐसा है योगी सरकार का पूरा मंत्रिमंडल (कुल 60 मंत्री) मार्च 2022 में बनी योगी 2.0 सरकार में शुरुआत में 52 मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब कोटे के सभी 60 पद भर चुके हैं। मौजूदा मंत्रिमंडल का जातीय गणित इस प्रकार है:

  • सवर्ण: 22

  • ओबीसी (OBC): 25

  • दलित: 10

  • आदिवासी: 1

  • मुस्लिम: 1

  • सिख: 1

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow