

मुंबई।
रोशनी का त्यौहार दिवाली खुशियों और एकता का प्रतीक है। इस साल सोनी सब के पसंदीदा कलाकार न केवल अपने शो के जरिए, बल्कि सेट पर भी दिवाली की खुशियाँ बाँट रहे हैं। अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद ये कलाकार अपने सह-कलाकारों और क्रू के साथ त्यौहार का आनंद उठा रहे हैं, और सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिवाली की रौनक हर किसी तक पहुँचे।
“बादल पे पाँव है” में रजत खन्ना की भूमिका निभा रहे आकाश आहूजा ने कहा: “दिवाली एक बहुत ही खास समय है। अभिनेता होने के नाते हमें अक्सर अपने एपिसोड समय पर दिखाने के लिए त्योहारों के दौरान भी काम करना पड़ता है। टीम हमारे शेड्यूल को मैनेज करने का अद्भुत काम करती है। हम अपने सह-कलाकारों के साथ बिताए गए समय का अधिकतम लाभ उठाते हैं और सेट पर ही त्यौहारों का आनंद लेने का प्रयास करते हैं। हम एक परिवार की तरह बन गए हैं और निश्चित रूप से इस साल सेट पर भी छोटा-सा जश्न मनाएँगे।”
“श्रीमद् रामायण” में सीता का किरदार निभाने वाली प्राची बंसल ने कहा: “मैंने हमेशा अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई है, लेकिन इस बार मैं उनके साथ नहीं रह पाऊँगी। हालांकि, मैं सौभाग्यशाली हूँ कि इस साल मैं अपने सह-कलाकार सुजय रेऊ और बसंत भट्ट के साथ अयोध्या में त्यौहार मना रही हूँ। अयोध्या में इस उत्सव का हिस्सा बनना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। परिवार से दूर होने के बावजूद भी हम एकता की भावना को महसूस कर रहे हैं।”
“श्रीमद् रामायण” में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले बसंत भट्ट ने कहा: “दिवाली का मतलब है मेलजोल और सेट पर होने पर मुझे भी यही महसूस होता है। अपने सह-कलाकारों और क्रू के साथ काम करते हुए हम एक परिवार की तरह बन गए हैं। चाहे हंसी-मजाक हो या कोई चुनौतीपूर्ण दृश्य, हर दिन खास लगता है। भले ही मैं घर से दूर उमरगांव में शूटिंग कर रहा हूँ, लेकिन इतनी करीबी टीम का हिस्सा होने की खुशी से ऐसा लगता है कि हम हर दिन एक साथ दिवाली मना रहे हैं।”
“श्रीमद् रामायण” में राम की भूमिका निभा रहे सुजय रेऊ ने कहा: “अभिनेता होने के नाते हम अक्सर अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने से चूक जाते हैं। लेकिन सेट हमारे लिए दूसरे परिवार की तरह है और हम सब मिलकर जश्न मनाते हैं। इस साल मैं राम का किरदार निभाते हुए अयोध्या जा रहा हूँ और यह दिवाली मेरे लिए बहुत खास है। घर से दूर होने के बावजूद, सेट के परिवार की गर्मजोशी और खुशी इस अनुभव को अविस्मरणीय बनाते हैं। इस साल हम अयोध्या में भक्तों के साथ दिवाली मना रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है।”
“बादल पे पाँव है” में बानी का किरदार निभाने वाली अमनदीप सिद्धू ने कहा: “मुझे अपने सह-कलाकारों के साथ सेट पर त्यौहार मनाना बहुत पसंद है। क्रू के साथ छोटे-छोटे उपहार, चॉकलेट और मिठाइयाँ बाँटना खासकर उन लोगों के लिए बहुत मायने रखता है जो अपने परिवार से दूर हैं। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हर कोई घर जैसा महसूस करे और उत्सव का हिस्सा बने।”
सोनी सब पर हर सोमवार से शनिवार तक “श्रीमद् रामायण” और “बादल पे पाँव है” में त्योहारों की मस्ती देखें!







