Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

संभाग अध्यक्ष पद से डॉ. मिर्झा को हटाया गया, निर्मल सलूजा बने नए प्रदेश सचिव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

संघ विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते हुई कार्यवाही

कवर्धा।

कवर्धा निवासी और श्रमजीवी संघ के राजनांदगांव संभाग अध्यक्ष डॉ. मेहरुद्दीन मिर्झा को उनके खिलाफ संघ विरोधी गतिविधियों की शिकायतों के कारण 7 अगस्त 2024 को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। यह जानकारी श्रमजीवी संघ के प्रदेश सचिव निर्मल सलूजा ने प्रेस को दी।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी द्वारा लिए गए इस निर्णय में कहा गया कि डॉ. मिर्झा की संदिग्ध गतिविधियों की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके चलते उन्हें उनके पद से हटाया गया। इस मामले में जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव को तत्काल आगे की कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस निर्णय के बाद संघ के भीतर हलचल मच गई है, और आगामी दिनों में इस पर और भी निर्णय लिए जा सकते हैं। निर्मल सलूजा को संघ का नया प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment