Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में 32 लाख की अफीम के साथ पंजाब का ड्राइवर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

रायपुर.

राजधानी रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को पंडरी एक्सप्रेसवे के नीचे एक्टिवा सवार एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए गिरफ्तार किया। युवक के पास से 32 लाख 13 हजार रुपये की 2 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलजिन्दर सिंह, निवासी गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नशे के पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।

सिविल लाइन थाना प्रभारी, CSP अनुराग झा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की घेराबंदी की और उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवरी करता है, लेकिन अधिक पैसे कमाने के लालच में उसने पंजाब से अफीम खरीदने और बेचने का धंधा शुरू किया।

पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों और अफीम के सप्लायर की तलाश में जुटी है। अफीम की इतनी बड़ी खेप की बरामदगी के बाद पुलिस ने नशे के व्यापार पर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment