Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शराबी प्राचार्य पहुंचा जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

सत्यानंद सोई :
रायपुर/बिरगांव
यह पूरा मामला धरसींवा के दाऊ पोषण लाल शासकीय उच्च. मा. विद्यालय का जहाँ शुक्रवार को अचानक हंगामा हो गया। तमाम व्याख्याता व छात्र छात्राए प्राचार्य संजय शर्मा के खिलाफ शराब के नशे मे स्कूल आकर रोज-रोज दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाने लगे। जिसकी शिकयात क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह को की गई l

शिकायत पर कलेक्टर गौरव सिंह ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल तहसीलदार जयेंन्द्र सिंह व नायब तहसीलदार को स्कूल में पहुँच पुरी जानकारी लेने का आदेश दिया। जिसके बाद सभी अधिकारी स्कूल पहुँचे। जहां मौजूद तमाम व्याख्याताओ से उनकी बात सुनी गई l मौके पर धरसींवा पुलिस पहुंची जहां प्राचार्य संजय शर्मा को पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया। परीक्षण के बाद तहसीलदार के समक्ष पेश किया। जहाँ से उन्हें जमानत नहीं मिली औऱ जेल भेजने के आदेश जारी किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment