Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक गजेंद्र यादव की पहल से दुर्गवासियों को मिली दो स्थानों पर सामुदायिक भवन की सौगात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • गणेश उत्सव पर विकास कार्यों की नई सौगात, शासन ने दी ढाई करोड़ की मंजूरी

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

गणेश उत्सव के मौके पर दुर्गवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। शहर के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों, गयानगर और सतनाम पारा में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। विधायक गजेंद्र यादव की पहल और विष्णुदेव साय सरकार के समर्थन से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 01 और वार्ड 15 के लिए ढाई करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इन भवनों का भूमिपूजन किया जाएगा और निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

जनता की पुरानी मांग हुई पूरी:- गयानगर और सतनाम पारा के नागरिकों ने कई बार अपने क्षेत्र में सामुदायिक भवन की मांग की थी। विधायक गजेंद्र यादव के वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया था कि भवन के अभाव में सुख-दुख के कार्यक्रमों के दौरान विशेषकर बरसात के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब इन भवनों के बन जाने से स्थानीय लोग शादी-ब्याह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन आसानी से कर सकेंगे।

शासन की मंजूरी पर जनता में खुशी:- शासन से मिली स्वीकृति के बाद वार्ड 01 गयानगर और वार्ड 15 सतनाम पारा के निवासियों ने खुशी व्यक्त की है। नागरिकों ने विधायक गजेंद्र यादव और विष्णुदेव साय सरकार का आभार जताते हुए कहा कि गणेश उत्सव के अवसर पर यह हमारे वार्ड के लिए एक विशेष सौगात है।

सर्वसुविधायुक्त भवन – हॉल, किचन शेड और अतिथि कक्ष की व्यवस्था:- वार्ड 01 गयानगर में सब स्टेशन के पास बनने वाले डॉ. बी. आर. अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन में एक बड़ा हॉल, किचन शेड और मेहमानों के लिए अलग से ठहरने के कक्ष की व्यवस्था होगी। इसी प्रकार वार्ड 15 सतनाम पारा में आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे बनने वाले सांस्कृतिक भवन में भी बड़े हॉल और कक्ष की सुविधा प्रदान की जाएगी।

विकास की दिशा में एक और कदम:- विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, “शहर के दो महत्वपूर्ण स्थानों पर सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। यह जनता की मांग पर आधारित विकास कार्य है, जिसे हम प्राथमिकता से पूरा करेंगे।”

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment