Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग भाजपा का बड़ा धमाका: झुग्गी-झोपड़ियों में पैठ जमाने के लिए पार्टी ने उतारा अपना सबसे भरोसेमंद चेहरा, देखें कौन है वो!

Dinesh Mishra BJP Durg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने दिनेश मिश्रा

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

Dinesh Mishra BJP Durg

 

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने युवा नेता दिनेश मिश्रा की सक्रियता और पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें दुर्ग जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया है।

संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से दीपक सिन्हा और भागवत बुंदेल को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य इन नियुक्तियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में संगठन की पकड़ मजबूत करना है।

वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

नियुक्ति के पश्चात जिला संयोजक दिनेश मिश्रा ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह, दुर्ग सांसद विजय बघेल, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के प्रति आभार प्रकट किया।

जमीनी संघर्ष का मिला प्रतिफल

दिनेश मिश्रा लंबे समय से भाजपा के विभिन्न अभियानों और सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। विशेषकर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को मुखरता से उठाने के कारण उनकी एक अलग पहचान है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि मिश्रा के नेतृत्व में प्रकोष्ठ दुर्ग जिले में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और संगठन को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow