Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ ने दिवाली से पहले बाजार व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग चेंबर ऑफ कॉमर्स और इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ ने दुर्ग जिलाधीश से दिवाली के पहले बाजार की अव्यवस्थित स्थिति को दुरुस्त करने की मांग की है। व्यापारी संघ ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि त्योहार के दौरान बाजारों में जगह-जगह पूजा सामग्रियों के स्टॉल लगाए जाते हैं, जिससे पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है, जिससे चोरी और अन्य अपराधों की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

व्यापारियों ने बताया कि भीड़भाड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व त्योहार के दौरान खरीदी करने आए लोगों को निशाना बनाते हैं। कई बार सामान छीनने और चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जो खासतौर पर दिवाली के समय में अधिक होती हैं।

व्यापारी संघ ने कहा कि प्रशासन द्वारा बाजार व्यवस्था को ठीक करने के लिए कदम उठाए जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर से वैसी ही हो जाती है। इसी समस्या को लेकर दुर्ग चेंबर ऑफ कॉमर्स और इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ ने एक बार फिर जिलाधीश को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है, ताकि दिवाली से पहले बाजार व्यवस्था को सुचारू किया जा सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment