



दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
24वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय (बालक/बालिका) कबड्डी चैंपियनशिप 2024-25 के लिए कवर्धा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए दुर्ग जिला टीम का ट्रायल और चयन स्पर्धा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ट्रायल में दुर्ग जिले के अंतर्गत दुर्ग, पाटन और धमधा विकासखंड के कुल 180 बालक/बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह राज्य स्तरीय स्पर्धा 22 नवंबर से 24 नवंबर 2024 तक कवर्धा में आयोजित की जाएगी।
चयन स्पर्धा का आयोजन दुर्ग ग्रामीण कबड्डी संघ के अध्यक्ष केशव बंटी हरमुख की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी उपस्थित थे। साथ ही उपसरपंच डूमरडीह प्रदीप पाटील और समाजसेवक धर्मेंद्र बंजारे ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण कबड्डी संघ टिकेश्वरी देशमुख, पीलू पारकर, मोहित साहू, नवीन देशमुख, गुलाब बेलचन्दन, सुलेंद्र निर्मलकर, संतोष साहू, मीडिया प्रभारी गुलाब देशमुख, संतोष यादव, दीपक विश्वकर्मा, जेबा खान, ओम ओझा, गिरीश यादव, लक्ष्मण निषाद, भारत लाल रावत, उमेंद्र जांगड़े, प्रकाश यादव, नेमन दिल्लीवार, लाल कृष्ण, पंकज दिल्लिवार, नंदकिशोर, निखिलेश बंजारे, राजेंद्र और राहुल महिपाल भी उपस्थित थे।
दुर्ग ग्रामीण कबड्डी संघ की ओर से सफल आयोजन के लिए जेबा खान, दीपक विश्वकर्मा और एकलव्य क्लब डूमरडीह की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।






