Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोसरिया यादव समाज द्वारा आयोजित तीजा मिलन समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • कोसरिया यादव समाज द्वारा आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक आयोजन, नारी शक्ति और परंपरा का उत्सव

दुर्ग ग्रामीण में भव्य तीजा मिलन समारोह: विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति में पारंपरिक उत्सव की धूम दुर्ग ग्रामीण में भव्य तीजा मिलन समारोह: विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति में पारंपरिक उत्सव की धूम

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में कोसरिया यादव समाज सर्किल कोडिया जिला दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित तीजा मिलन समारोह बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए, जिन्होंने समाज के गणमान्य जनों को प्रणाम कर इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और सभी माता बहनों को तीजा मिलन समारोह की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकगीत की धुन पर राउत नाचा प्रस्तुत किया। साथ ही, महिलाओं ने पारंपरिक खेल जैसे कबड्डी, खुरर्शी दौड़, फुगड़ी, रंगोली, घड़ा दौड़, रस्सा खींच, फुग्गा फोड़, सुआ गीत, और तीजा क्वीन प्रतियोगिता में भाग लिया। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में पार्षद विक्की चंद्राकर, महामंत्री सोनू राजपूत, जिलाध्यक्ष बोधन यादव, कोडिया सर्किल अध्यक्ष बरातू राम यादव सहित कई अन्य गणमान्य सहभागी रहे।

विधायक ललित चंद्राकर ने समारोह के दौरान कहा कि यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं है बल्कि समाज की नारी शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि तीजा पर्व, जो हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, महिलाओं की शक्तिशाली भूमिका को दर्शाता है। चंद्राकर ने सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी सराहना की।

समारोह को सफल बनाने में पारंपरिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने इसे न केवल एक यादगार अवसर बनाया बल्कि संस्कृति और परंपरा के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment