ढीमर समाज भवन में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन
OM Darpan
Nov 21, 2024 06:27 am
177 views
21 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
परगना ढीमर समाज के भवन में विधायक निधि से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होगा। इसके लिए विधायक गजेन्द्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन किया। सामाजिक भवन में नए कक्ष के बनने से आयोजनों और बैठकों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकेगी। वार्ड भ्रमण के दौरान ढीमर समाज के नागरिकों द्वारा की गई मांग को विधायक गजेन्द्र यादव ने जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया था, जो अब साकार होने जा रहा है। इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव ने उपस्थितजनों को समाज के विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी।
विधायक गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज का भवन लोगों के आर्थिक, सामाजिक और जनचेतना का केंद्र होता है। यहां शादी-ब्याह, सामाजिक और सुख-दुःख के सभी आयोजन होंगे। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से आग्रह किया कि समाज के सभी वर्गों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करें, जिससे समाज के समग्र विकास और प्रगति में सहयोग मिल सके। उन्होंने युवक-युवतियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और ढीमर समाज द्वारा सार्वजनिक आयोजनों में नशापान पर प्रतिबंध लगाने की सराहना की।
इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र बंजारे, संजय कोहले, भोला महोबिया, दीपक साहू, दासु ढीमर, राजकुमार सार्वा, जगमोहन ढीमर, कमलेश फेकर, पुरुषोत्तम, अनिकेत यादव, शुभम साहू, रमेश श्रीवास्तव और दीपक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन