22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृषि स्थायी समिति की बैठक: योजनाओं की समीक्षा, बीज भंडारण और मछुआरों के विकास पर हुई चर्चा

शेयर करें

OM Darpan

Oct 18, 2024 06:19 am 215 views

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में हुआ। बैठक की अध्यक्षता योगिता चंद्राकर, सभापति जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति ने की, जिसमें विशेष अतिथि पुष्पा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष, लक्ष्मी यशवंत साहू, सदस्य कृषि स्थायी समिति, और अशोक साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत मौजूद थे। बैठक में उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण पूजा कश्यप साहू, उप संचालक उद्यान सह सदस्य सचिव कृषि स्थायी समिति ने किया। उन्होंने वर्ष 2024-25 के तहत राष्ट्रीय बागवानी मिशन के घटकों, जैसे सब्जी और फल क्षेत्र विस्तार, ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, माली प्रशिक्षण, और राज्य पोषित योजनाओं, जैसे नदी कछार, सामुदायिक फेंसिंग, पोषण बाड़ी आदि पर भौतिक और वित्तीय लक्ष्य पूर्ति पर चर्चा की। विकास साहू, सहायक संचालक कृषि, ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अशोक साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत, ने एस. के. बेहरा, बीज प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम को सभी समितियों में तिवड़ा, गेहूं, चना, और सरसों के बीज भंडारण के निर्देश दिए। डॉ. एस.पी. सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, ने जिले में दुग्ध संग्रहण हेतु मिल्क कॉपरेटिव सोसायटी के गठन पर चर्चा की। सीमा चंद्रवंशी, उप संचालक उद्यान मत्स्य विभाग, ने मछुआ प्रशिक्षण, मत्स्य पालन प्रसार, मत्स्य बीज उत्पादन, तालाब निर्माण, किसान क्रेडिट कार्ड, जाल एवं आईस बॉक्स वितरण आदि योजनाओं पर भौतिक और वित्तीय लक्ष्य पूर्ति की जानकारी दी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित ने मत्स्य पालन, गौ पालन एवं उद्यानिकी के लिए लघु एवं सीमांत कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा की जानकारी दी। बैठक में धान खरीदी की तैयारी, तांदुला जल संसाधन दुर्ग, और क्रेडा विभाग के विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922131702675

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 7 / 181