अल्का बाघमार ने किया जनसंपर्क दौरा, कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल”
OM Darpan
Feb 05, 2025 06:18 am
410 views
05 Feb 2025
इस अवसर पर अल्का बाघमार ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ और दुर्ग शहर में विकास के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दुर्ग शहर के प्रत्येक घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए 153 करोड़ रुपये की राशि केंद्र से दी थी, लेकिन नगर निगम ने इसका सही इस्तेमाल नहीं किया।"
अल्का बाघमार ने कांग्रेस के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा, "जब देश कोरोना महामारी की चुनौती से जूझ रहा था, तो कांग्रेसी भ्रष्टाचार में लिप्त थे। राशन वितरण में बड़े घोटाले किए गए, और महापौर के करीबी रिश्तेदारों को ठेका देकर भारी अनियमितताएं की गईं।"
उन्होंने भाजपा की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा, "भा.ज.पा. ने छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों के अनुसार विकास की दिशा में ले जाने का संकल्प लिया है, और हम इसे पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।"
जनसंपर्क दौरे में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, हरीश बंटी चौहान, जीत हेमचंद यादव, अजय ब्रह्मभट्ट, जितेन्द्र सिंह, लोकमणी चंद्राकर, गायत्री वर्मा, बानी सोनी, काशीनाथ शर्मा, शंभू पटेल, दिनेश नालोडे, विद्या नामदेव, मनीष सिंह भंडारी, सुरेन्द्र बजाज, हेमंत गोयल, हेमंत नेमा, अबीर गोयल, गौतम वैद्य निरंकारी, नितेश जैन और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
