दुर्ग को एक नई पहचान दिलाकर स्वच्छ और विकसित बनाएंगे : अलका बाघमार
OM Darpan
Jan 30, 2025 06:47 am
334 views
30 Jan 2025
- भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान शुरू
दुर्ग शहर की महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार का जनसंपर्क अभियान इंदिरा मार्केट के पास स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव भी उनके साथ उपस्थित रहे। पूजा के पश्चात अलका बाघमार ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत की।
यह जनसंपर्क कार्यक्रम वार्ड 30 के तमेर पारा से शुरू हुआ, और यह क्रमशः वार्ड 31, 32, 34, 35, और 36 के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा। जनसंपर्क के दौरान, अलका बाघमार ने लोगों से मिलकर उन्हें आशीर्वाद लिया और तिलक करके, आरती उतार कर, और पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत के लिए समर्थन मांगा।
अलका बाघमार ने जनसंपर्क में कहा, "हम व भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं और दुर्ग शहर की जनता कांग्रेस के कुशासन से उबरने के लिए बेताब है। मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में अनुभव है, और मैं इस अनुभव का लाभ महापौर पद पर जीत के बाद दूंगी।" उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने दुर्ग के प्रत्येक वार्ड में योग्य और ऊर्जावान प्रत्याशियों को उतारा है, जिनमें से कुछ ने उन्हें अपना समर्थन दिया।
पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा, चैनसुख भट्टड, मनोज सोनी, विनायक ताम्रकार, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, विद्या नामदेव, विनीत ताम्रकार, कुमुद बघेल, और वार्ड 30 से प्रत्याशी श्याम शर्मा, वार्ड 31 से हर्षिका संभव जैन, वार्ड 32 से जितेंद्र महोबिया, वार्ड 34 से कमल देवांगन, वार्ड 35 से कुलेश्वर साहू, और वार्ड 36 से पूनम दीपक यादव जनसंपर्क में उनके साथ उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन