जनसमस्या निवारण शिविर में 'हमारा शौचालय-हमारा सम्मान' अभियान अंतर्गत हितग्राही सम्मानित
OM Darpan
Nov 23, 2024 06:52 am
176 views
23 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत घुघवा (क), जनपद पंचायत पाटन में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीएम अरविंद एक्का ने 'हमारा शौचालय-हमारा सम्मान' अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। यह राशि डी.बी.टी. के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने हितग्राहियों को शौचालय का नियमित उपयोग करने व ठोस व तरल अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के माध्यम से ग्राम में ओ.डी.एफ. प्लस के स्थायित्व को बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान शाला के विद्यार्थियों ने हाथ धुलाई गतिविधि का प्रदर्शन कर उपस्थित प्रतिभागियों को हाथ धोने के महत्व से अवगत कराया। ग्राम में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्यरत कर्मा स्वच्छाग्राही और स्व-सहायता समूहों को स्वच्छता कीट, एप्रान और दस्ताने भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
इस शिविर में संभागायुक्त सत्य नारायण राठौर, एडीएम अरविंद एक्का, जनपद पंचायत पाटन के सीईओ मुकेश कोठारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लवकेश ध्रुव, तहसीलदार मीना साहू, जिला व जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी और सरपंचगण उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन