16 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई नगर निगम द्वारा बसंत ऋतु में वृक्षारोपण: प्रकृति से जुड़ने की पहल

शेयर करें

OM Darpan

Feb 06, 2025 06:51 am 240 views
भिलाई नगर निगम द्वारा बसंत ऋतु में वृक्षारोपण: प्रकृति से जुड़ने की पहल

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई ने राशि उद्यान में बसंत ऋतु और गुप्त नवरात्रि के अष्टमी पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रकृति को हरा-भरा और सुंदर बनाना और नागरिकों को प्रकृति के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना था। नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा और अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी ने स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में पौधा रोपण किया। इस अवसर पर आयुक्त पाण्डेय ने कहा, "आज के दिन वृक्षारोपण का विशेष महत्व है। प्रकृति से हमें सब कुछ मिलता है, हमें केवल यह सुनिश्चित करना है कि हम जो पौधे लगाएं, उन्हें समय पर पानी मिले। इससे संतुष्टि मिलती है।" उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम भिलाई द्वारा लगाए गए वृक्षों को सहेजने, पानी देने और साफ-सुथरा रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त पाण्डेय ने नागरिकों से अपील की कि वे जो वृक्ष उनके घर के पास लगाए गए हैं, उनका ध्यान रखें और उन्हें पानी दें। साथ ही, जो लोग इस वृक्षारोपण अभियान में भाग लेना चाहते हैं, वे नगर निगम के उद्यान विभाग में संपर्क कर अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या बच्चों के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर सकते हैं। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता वीनिता वर्मा, अभियंता बसंत साहू, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, भारत विकास परिषद के सचिव जितेन्द्र सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता तुलसी भमभवानी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016165413814

विज्ञापन

Advertisement