राजपूत क्षत्रिय महासभा दुर्ग का वार्षिक स्नेह सम्मेलन, बच्चों को किया गया सम्मानित
OM Darpan
Jan 28, 2025 06:59 am
313 views
28 Jan 2025
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)
राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 1282 रहटादह के उपसमिति दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी को वार्षिक आम जलसा आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन महाराणा प्रताप भवन दुर्ग में हुआ, जहां बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए सांस्कृतिक खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।
समारोह में महासभा के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान महासभा के प्रमुख पदाधिकारीयों ने समाज के सदस्यों से कहा कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सदभाव बढ़ाना और बच्चों की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से उजागर करना है।
इसके अलावा, सम्मेलन में वर्ष भर की आय-व्यय, समाज हित की विभिन्न गतिविधियाँ और सुझावों को समाज के सदस्यों से साझा किया गया। इस आयोजन के माध्यम से समाज के सदस्य एक-दूसरे से जुड़ते हैं और समाज के विकास के लिए अपने सुझाव देते हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन