16 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: भिलाई में सफाई व्यवस्था युद्ध स्तर पर, आयुक्त ने किया निरीक्षण

शेयर करें

OM Darpan

Feb 28, 2025 08:36 am 438 views
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: भिलाई में सफाई व्यवस्था युद्ध स्तर पर, आयुक्त ने किया निरीक्षण


भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के मद्देनजर नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में सफाई व्यवस्था युद्ध स्तर पर चल रही है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज प्रातः भ्रमण के दौरान विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयुक्त पाण्डेय ने बताया कि दिल्ली से आई टीम सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने आने वाली है। इसके लिए भिलाई के सभी वार्डों, मोहल्लों, सड़कों, उद्यानों, तालाबों और शौचालयों को पूरी तरह से साफ और सुथरा रखने की दिशा में कड़ी मेहनत की जा रही है। उन्होंने कचरा डंपिंग प्वाइंट्स को चिन्हांकित करने और चूने से मार्किंग करने की बात भी कही, ताकि नागरिक इन स्थानों पर कचरा न फेंकें।

"कचरा फेंकने का एक स्थान तय कर देने से लोगों को कचरा डालने का स्थान मिल जाता है और इससे सफाई में मदद मिलती है," आयुक्त ने कहा। उन्होंने इस दौरान साफ किया कि घर-घर सफाई मित्रों द्वारा कचरा लिया जाएगा और नागरिकों से सहयोग की उम्मीद जताई।

पाण्डेय ने जोन 04 खुर्सीपार क्षेत्र स्थित एस.एल.आर.एम. सेंटर का भी निरीक्षण किया। वहां कचरे से खाद तैयार करने की प्रक्रिया देखी और उसमें सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने वहां एकत्रित खराब सामग्री को अलग कर रखने और उन्हें वेस्ट से बेस्ट बनाने के लिए भी कहा, ताकि शहर के प्रमुख उद्यानों और चैराहों में उनका उपयोग किया जा सके।

आयुक्त पाण्डेय ने सुलभ शौचालयों की सफाई व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र बंजारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016135400223

विज्ञापन

Advertisement