आयुक्त ने सामान्य प्रशासन विभाग को दिए अहम दिशा-निर्देश
OM Darpan
Feb 07, 2025 12:27 am
242 views
07 Feb 2025
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
नगर पालिक निगम भिलाई में कुल 723 नियमित और कार्यभारित अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनकी सेवा से संबंधित सभी कार्यों का संचालन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जाता है। इसमें कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, सेवानिवृत्ति के बाद भुगतान, अवकाश, चिकित्सा सुविधाएं, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति, विभागीय जांच, विधिक प्रकरण, उपस्थिति, वेतन आदि शामिल हैं।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सहायक अधीक्षक श्रीमती रीता चतुर्वेदी को कार्यों के सुचारू संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए जल्द सूचना दी जाए, ताकि वे समय पर आवेदन कर सकें। इसके अलावा, कर्मचारियों के ऊपर चल रहे विभागीय जांचों और न्यायालयीन प्रकरणों को समय सीमा में निपटाया जाए ताकि दोनों पक्षों को लाभ हो सके।आयुक्त ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे निष्ठा एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति सुबह 10:15 बजे तक दर्ज करें, और यदि कोई कर्मचारी समय पर उपस्थिति नहीं दर्ज करता है, तो उनके विलंब के कारण की जांच की जाए। साथ ही, कर्मचारियों के प्रगति प्रतिवेदन को भी सुनिश्चित किया जाएगा। आयुक्त ने यह भी कहा कि जिन कर्मचारियों का एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरण हो रहा है, उन्हें जिम्मेदारी के तहत हस्ताक्षरित सूची सौंपने की आवश्यकता है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन