17 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालियों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, आयुक्त ने दी चेतावनी

शेयर करें

OM Darpan

Feb 04, 2025 07:45 am 432 views
नालियों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, आयुक्त ने दी चेतावनी

'

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्र. 03 अंतर्गत सफाई व्यवस्था की जांच करते हुए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है। मुरकटटा स्कूल और बैकुण्ठधाम के आस-पास स्थित बस्तियों में सफाई की स्थिति का जायजा लेने के दौरान उन्होंने पाया कि नागरिकों ने नालियों पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सफाई में दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने इस अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। बैकुण्ठधाम क्षेत्र में कुछ लोग मंदिर निर्माण कर निगम की ज़मीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे आयुक्त ने तुरंत रोकने का आदेश दिया। पाण्डेय ने स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेश दिया कि अवैध रूप से निगम की जमीन पर बिल्डिंग मटेरियल रखकर व्यापार करने वाले व्यापारियों के गुमस्ता और ट्रेड लाइसेंस निरस्त कर उनकी खिलाफ़ कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, आयुक्त ने दाल पानी क्षेत्र में नालियों पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश दिए, ताकि सफाई कार्य सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने जोन के राजस्व अधिकारियों से भी अवैध कब्जे की कार्रवाई को तेज़ी से लागू करने को कहा।
सड़क निर्माण की योजना भी प्रस्तावित जोन 03 क्षेत्र में नहर रोड का निर्माण किया जाएगा, जो जोन 4 से होते हुए अवंती बाई चौक पर मुख्य सड़क से जुड़ जाएगा। इससे नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। इस योजना के चलते नहर के दोनों ओर कई लोगों ने दुकानों और घरों का निर्माण कर लिया है, जिनका अतिक्रमण हटवाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
आंगनबाड़ी संचालन में कमी आयुक्त पाण्डेय ने शीतल परिसर के पीछे आंगनबाड़ी केंद्र में समय पर संचालन नहीं हो पाने पर महिला और बाल विकास प्रभारी को जांच करने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त के साथ जोन आयुक्त सतीश यादव, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, अभियंता नितेश मेश्राम, श्री मरकाम, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र बंजारे और अभिनव ठोकने भी उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261018035832279

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 19 / 185