भिलाई में 1.97 करोड़ की लागत से नाले का निर्माण, निगम ने किया अफवाहों का खंडन
OM Darpan
Feb 11, 2025 06:09 am
506 views
11 Feb 2025
बरसात में जलभराव से बढ़ी थी दुर्घटनाओं की आशंका
पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण नाला ओवरफ्लो होकर सुपेला घड़ी चौक तक भर गया था, जिससे सड़क व नाला दोनों जलमग्न हो गए थे। इससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी। इसी को देखते हुए नगर निगम भिलाई ने नाले को टिकाऊ व व्यवस्थित रूप से बनाने का निर्णय लिया।निरीक्षण के दौरान दी गई जानकारी
नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय व जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत ने खुद मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी ने बताया कि नाले के पानी के प्रवाह को रोकने के लिए बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरी तरफ पानी डायवर्ट किया गया है। इसके लिए बालू से भरी बोरियों का उपयोग किया गया, जिससे गाद व मलबा सतह पर बैठने लगा और ऊपरी पानी पुराने बस डिपो होते हुए सब्जी मंडी की ओर निकल रहा है। यह पानी देखने में साफ लगता है, जिससे कुछ लोग इसे पीने का पानी समझने की भूल कर रहे हैं।
नाले का होगा पूर्ण सीमेंटीकरण
इस नाले की गहराई 2 मीटर, चौड़ाई 2 मीटर और कुल लंबाई 1580 मीटर होगी। इसके ऊपर स्लैब डालकर लिंटर किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। सतह का पूरा सीमेंटीकरण किया जाएगा और समुचित तराई के बाद ही पुराने बहाव को जोड़ा जाएगा।निगम ने मीडिया में फैल रही अफवाहों का किया खंडन
नगर निगम भिलाई ने स्पष्ट किया कि कुछ समाचार पत्र व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बिना तथ्य जाने खबरें प्रकाशित कर रहे हैं कि नाले में पीने का साफ पानी बह रहा है। जबकि निगम ने 7 फरवरी को ही इस संबंध में जानकारी दी थी और 8 फरवरी को प्रमुख समाचार पत्रों ने इसे प्रकाशित भी किया था। निगम ने सभी समाचार पत्रों से अपील की है कि वे तथ्यात्मक व सत्य खबरें प्रकाशित करें ताकि नागरिकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
