2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी दिन प्रचार में जुटे उम्मीदवार, तिरियाभाट में उम्मीदवारों का डोर-टू-डोर जनसंपर्क

शेयर करें

OM Darpan

Feb 22, 2025 07:41 am 248 views
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी दिन प्रचार में जुटे उम्मीदवार, तिरियाभाट में उम्मीदवारों का डोर-टू-डोर जनसंपर्क

साजा  (रोहितास सिंह भुवाल)।

 दुर्ग बेमेतरा जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार सजा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तिरियाभाट में सरपंच पद के लिए उम्मीदवारों का मुकाबला तेज हो गया है। आगामी 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में तिरियाभाट पंचायत के मतदाता प्रत्याशियों के बीच अपना फैसला करेंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन, प्रत्याशियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क करके मतदाताओं से समर्थन मांगा और अपने वचन पत्र में पंचायत के विकास के लिए कई योजनाओं का वादा किया।

ग्राम पंचायत तिरियाभाट की सरपंच पद की प्रत्याशी श्रीमती आँचल आशीष भुवाल ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की। श्रीमती भुवाल ने लोगों से यह वादा किया कि वे पंचायत में मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएंगी। उनका मानना है कि इस बार पंचायत में एक युवा, ईमानदार और सक्षम प्रतिनिधि को मौका मिलना चाहिए।

ग्राम पंचायत तिरियाभाट के मतदाताओं में उत्साह और जोश साफ देखा जा रहा है। कई वर्षों से विकास के लिए राह देख रहे लोग इस बार उम्मीद जता रहे हैं कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने वाला प्रतिनिधि चुना जाएगा। वहीं, गांवों में सुबह-शाम चुनाव की चर्चा जोरों पर है। लोग अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर उत्साहित हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हालांकि, अब देखना यह होगा कि क्या मतदाता का यह जोश और उत्साह मतदान के दिन बरकरार रहता है या नहीं। 23 फरवरी को मतदान के बाद मतगणना के परिणाम बताएंगे कि तिरियाभाट पंचायत के लोग किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003041923227

विज्ञापन

Advertisement