दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर दाऊ उत्तम सिंह साव शासकीय महाविद्यालय मचांदूर के वार्षिक उत्सव में हुए सम्मिलित
OM Darpan
Jan 08, 2025 12:45 am
235 views
08 Jan 2025
विधायक ललित चंद्राकर का संबोधन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, "मैं आज इस महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में सम्मिलित होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। महाविद्यालय का निर्माण सीताराम यादव जी के अथक प्रयासों का परिणाम है। यह मंच न केवल छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखता है।" विधायक ने छात्रों को जीवन में लक्ष्य तय कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, "आप नौकरी देने वाले बनें, नौकरी मांगने वाले नहीं। जीवन में कोई भी मुकाम बड़ा नहीं होता, अगर आपमें उसे पाने का जज्बा और जुनून है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और धीरूभाई अंबानी जैसे महापुरुषों ने संघर्षों से सफलता हासिल की है। आप सभी देश के उज्ज्वल भविष्य हैं। विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।"इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, कबड्डी, मेहंदी, रस्साकशी, खो-खो, वाद-विवाद, पुष्प सज्जा, कविता और भाषण में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनभागीदारी अध्यक्ष प्रवीण यदु ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।उपस्थित विशिष्ट अतिथि
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य लेखन साहू, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, जनभागीदारी अध्यक्ष प्रवीण यदु, सरपंच दिलीप साहू, महामंत्री दिलेश्वर साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम वर्मा, योगेश कुमार साहू, उपसरपंच गजेन्द्र साहू, सोसायटी अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष कारण सेन, जितेंद्र सोनी, सीताराम यादव, विधायक प्रतिनिधि धनराज साहू, दयाल यादव, ननकू यदु, सरपंच गोवर्धन बारले, तोषण साहू, वासुदेव बघेल और प्रो. एन.एस. इक्का सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और नगरवासी उपस्थित रहे।[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन

