30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

शेयर करें

OM Darpan

Jul 22, 2025 01:53 am 574 views
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर ने आज ग्राम कोकड़ी के दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विधायक ने अपने निवास स्थान पर आयोजित एक कार्यक्रम में इन छात्रों से मुलाकात की और उन्हें शॉल व श्रीफल भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।   विधायक ने छात्रों को किया प्रेरित सम्मानित होने वाले छात्रों में कक्षा 10वीं के दीपेश कुमार साहू (97%, दुर्ग जिले में 9वां स्थान), कु. लोकेश्वरी साहू (92.3%), कु. ऐश्वर्या निषाद (94%) व कक्षा 12वीं के कु. भूमिका साहू (89%, साइंस) और कु. खुशी निषाद (83.6%, कॉमर्स) शामिल थे। शिक्षा का महत्व बताया इस दौरान विधायक चंद्राकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, "कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही है जो लड़ा नहीं।" उन्होंने आगे कहा कि सभी छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। विधायक ने इस अवसर पर छात्रों को अपने क्षेत्र में शिक्षा के महत्व और भविष्य में इसके अवसरों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो हमें अपने लक्ष्यों तक पहुंचाने और सपनों को साकार करने में सहायक होती है। इस सम्मान समारोह में सरपंच युगल किशोर चंद्राकर जी, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल जी, डोमेन्द्र चंद्राकर, सुरेन्द्र निर्मलकर, पंच खिलेंद्र कुमार साहू व फलेंद्र पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930153308846

विज्ञापन

Advertisement