17 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईवीएम का वार्डों में प्रदर्शन, लोगों में दिखा उत्साह

शेयर करें

OM Darpan

Feb 05, 2025 06:34 am 256 views
ईवीएम का वार्डों में प्रदर्शन, लोगों में दिखा उत्साह
  • - नागरिकों ने कहा, हम उत्साह के साथ वोट देने जाएंगे मतदान केन्द्र
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। इसके मद्देनजर, मतदाताओं के मन में उत्पन्न होने वाली जिज्ञासाओं को शांत करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र के हर वार्ड में ईवीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है।   आज दुर्ग निगम क्षेत्र के चार वार्डों में शिविर आयोजित किए गए, जहां मास्टर ट्रेनरों ने वार्डवासियों को ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनरों ने समझाया कि ईवीएम के जरिए चुनावी प्रक्रिया को कैसे पारदर्शी और त्वरित बनाया जा सकता है। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा उपायों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके। स्थानीय निवासी ललित पटेल ने कहा, "ईवीएम मशीन से वोट देने की प्रक्रिया को मास्टर ट्रेनर ने बहुत अच्छे तरीके से समझाया।" वहीं, साधना ढीमर ने कहा, "ईवीएम मशीन से वोट देना बहुत आसान है और समय भी कम लगेगा।" प्रमिला यादव ने कहा, "हम सभी बहुत खुश हैं कि चुनाव का समय है, और हम पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर वोट देने जरूर जाएंगे।" ईवीएम प्रदर्शनी की इस कड़ी के तहत आगामी 5 फरवरी को वार्ड 57 उरला, वार्ड 17 औद्योगिक नगर, वार्ड 21 तितुरडीह, वार्ड 27 पोलसायपारा, वार्ड 9 स्वामी विवेकानंद, वार्ड 4 मठपारा, वार्ड 36 गंजपारा, वार्ड 29 अस्पताल वार्ड, वार्ड 40 सुराना कालेज, वार्ड 45 पद्मनाभपुर, वार्ड 50 बोरसी भाठा, और वार्ड 55 पुलगांव में ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी तरह, 6 फरवरी को वार्ड 2 राजीव नगर, वार्ड 33 चण्डी मंदिर, वार्ड 31 लंगुरवीर मंदिर, वार्ड 41 केलाबाड़ी, वार्ड 46 पद्मनाभपुर, वार्ड 51 बोरसी बस्ती, वार्ड 19 शहीद भगत सिंह, वार्ड 58 उरला, वार्ड 18 औद्योगिक नगर, वार्ड 23 दीपक नगर, वार्ड 13 मोहन नगर और वार्ड 7 किल्ला मंदिर वार्ड में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261018045900988

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 20 / 185