14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन: बच्चों का आत्मीय स्वागत, साइकिल व अध्ययन सामग्री की गई वितरित

OM Darpan

Jun 24, 2025 05:26 am 364 views
दुर्ग में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन: बच्चों का आत्मीय स्वागत, साइकिल व अध्ययन सामग्री की गई वितरित

मां सरस्वती की पूजा से हुई शुरुआत

दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर, धनोरा में दुर्ग विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर की गई, जिससे समस्त परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बन गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत

कार्यक्रम में कक्षा पहली, छठवीं और नवमी में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक कर और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों को शाला गणवेश, पाठ्य पुस्तकें और अध्ययन सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे उनकी शैक्षणिक यात्रा की मजबूत शुरुआत हो सके।


साइकिल वितरण और दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण

सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे स्कूल आने-जाने में उन्हें सहूलियत मिलेगी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए, जो समावेशी शिक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल है।


"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अभियान में अतिथियों सहित बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।

इस गरिमामयी आयोजन में दुर्ग सांसद विजय बघेल, अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति जितेन्द्र यादव, श्रद्धा साहू, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, उपाध्यक्ष कमलेश हिरवानी, वैशाली नगर विधायक प्रतिनिधि जामवाल सिद्धिकी, दुर्ग सतनामी आश्रम अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, जनपद सदस्य जितेन्द्र टंडन, धनोरा सरपंच श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे, हनोदा सरपंच श्रीमती लक्ष्मी साहू और खमरिया सरपंच श्रीमती दुलारी देशलहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से संयुक्त संचालक आर.एल. ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक सुरेंद्र पांडे, बीईओ श्रीमती राजेश्वरी चंद्राकर, बीआरसी श्रवण सिन्हा, प्राचार्य श्रीमती मिलीका गजपाल और शिक्षकों की टीम ने भाग लिया। बड़ी संख्या में पालकगण और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने इस आयोजन को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914082806192

विज्ञापन

Advertisement