8 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाईनगर में अवैध बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाने की कार्यवाही तेज

शेयर करें

OM Darpan

Mar 24, 2025 11:35 pm 363 views
भिलाईनगर में अवैध बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाने की कार्यवाही तेज

भिलाईनगर.

 नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और विज्ञापनों को हटाने की कार्यवाही जारी है। आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम ने इन अवैध प्रचार सामग्री को हटाने के लिए अभियान शुरू किया है। यह कार्यवाही नगर के प्रमुख स्थानों से शुरू की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निगम ने देखा कि कई राजनीतिक, सामाजिक, औद्योगिक और निजी लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए इन बैनरों और पोस्टरों को बिना अनुमति के सड़कों और चौराहों पर लगा देते हैं, जो न केवल नगर की सुंदरता को बिगाड़ते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं।

जैसे-जैसे हवाएं चलती हैं या बैनरों के बंधने की व्यवस्था कमजोर होती है, यह नीचे गिरकर आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनता है। नगर निगम ने निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग या विज्ञापन लगाने से पहले राजस्व विभाग से अनुमति लेने का निर्देश दिया है।

यह कार्यवाही भिलाई के गौरव पथ, सुपेला घड़ी चैंक, कुम्हारी, नेहरू नगर गुरूद्वारा चैंक, नेशनल हाईवे सहित कई अन्य स्थानों पर की जा रही है। निगम के सहायक राजस्व अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी और सुपरवाइजरों की टीम इन स्थानों पर जाकर बैनर और पोस्टर हटाने की प्रक्रिया को सुनिश्चित कर रही है।

नगर निगम भिलाई अपील करता है कि सभी राजनीतिक, सामाजिक, औद्योगिक और निजी लोग निगम के नियमों का पालन करें और बिना अनुमति के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और विज्ञापन न लगाएं। यदि किसी व्यक्ति को बिना अनुमति के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग या विज्ञापन लगाने के आरोप में पकड़ा जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अर्थदंड भी लिया जाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261009023433536

विज्ञापन

Advertisement