25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटिया में विधायक गजेन्द्र यादव ने किया दो भवनों का भूमिपूजन, 20 लाख की लागत से होगा निर्माण

शेयर करें

OM Darpan

Mar 29, 2025 06:17 pm 450 views
पोटिया में विधायक गजेन्द्र यादव ने किया दो भवनों का भूमिपूजन, 20 लाख की लागत से होगा निर्माण

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

 दुर्ग की जनता को राज्य सरकार से मिले विकास कार्यों की सौगात की नींव रखने के लिए विधायक गजेन्द्र यादव ने पोटियाकला वार्ड 54 में पार्षद और नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। इस दौरान, नवनिर्मित डोमशेड का भी लोकार्पण किया गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्ड में 20-20 लाख की लागत से बनने वाले दो भवनों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है और राज्य सरकार प्रदेश को दोगुनी गति से विकास की दिशा में आगे ले जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि यह विकास कार्य भाजपा के प्रति विश्वास का परिणाम है। इस दौरान वार्ड के नागरिकों से चर्चा करते हुए उन्होंने और भी विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने विधायक से शासन की योजनाओं का लाभ लेने के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि वार्ड भ्रमण के दौरान पोटियाकला के निवासियों ने विकास कार्यों के लिए उनसे आग्रह किया था। शहर में जनता की मांगों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं को निरंतर हल किया जाएगा। भूमिपूजन के साथ-साथ जनता की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए विकास कार्यों की नींव रखी गई है। दुर्ग को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है।

दुर्ग शहर के छह स्थानों पर किसान भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसी कड़ी में, किसानों और वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन हुआ। लगभग 20 लाख की लागत से बनने वाले किसान भवन में बड़ा हॉल और कक्ष होगा, जो किसानों के बैठने और अन्य कार्यों के लिए उपयुक्त स्थल प्रदान करेगा। दुर्ग जिला मुख्यालय होने के कारण जिलेभर के किसान यहां आते हैं, और यह भवन कृषि से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण, बैठक और परिचर्चा के लिए लाभकारी साबित होगा। इसके अतिरिक्त, वार्ड में एक और सामुदायिक भवन बनेगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को आयोजन के लिए उपयुक्त स्थल मिल सकेगा।

कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा, पार्षद हीरोँदी चंदानीया, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, शिवेंद्र परिहार, साजन जोसफ, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, कमलेश फेकर, बंटी चौहान, दशरथ निर्मलकर, ठाकेश साहू, भूपेंद्र साहू, भोजराम यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925110609448

विज्ञापन

Advertisement