समिति कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ
OM Darpan
Nov 05, 2024 08:42 pm
155 views
05 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर के आह्वान पर आज 4 नवंबर से दुर्ग संभाग के सात जिलों - दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला मानपुर, और खैरागढ़ के लगभग 2000 कर्मचारी मानस भवन धरना स्थल में अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ कर चुके हैं। इन कर्मचारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत की है, जिसका प्रभाव आगामी धान खरीदी प्रक्रिया और किसानों को रबी सीजन में आवश्यक खाद एवं बीज उपलब्धता पर पड़ सकता है।
तीन सूत्रीय मांगे:
- धान में सुखद का प्रावधान किया जाए।
- मध्य प्रदेश की तर्ज पर प्रबंधकीय अनुदान के रूप में तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएं।
- सेवा नियम 2018 का लंबित संशोधन शीघ्र किया जाए।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
