भिलाई निगम क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पूर्व रहेगा मांस बिक्री व पशुवध बंद
OM Darpan
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम, भिलाई की सीमा में संचालित पशुवध गृह और समस्त मांस विक्रय केंद्र 26 फरवरी, बुधवार को बंद रहेंगे।
महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र शासन ने यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार, इस दिन जीव हत्या और मांस बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन हो।
उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
शासन द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई विक्रेता इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर अर्थदंड लगाया जाएगा, साथ ही मांस जब्ती की कार्रवाई भी होगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस आदेश की सम्पूर्ण जिम्मेदारी विक्रेता और क्रेता दोनों की होगी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन
