13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक

शेयर करें

OM Darpan

Nov 29, 2024 07:17 am 337 views
विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक
 
  • शासन से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर दुर्ग शहर के विधायक गजेन्द्र यादव ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं को निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, विधायक यादव ने यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि सभी स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ हो ताकि जनता को इन कार्यों के लाभ समय पर मिल सकें। विधायक गजेन्द्र यादव ने बैठक के दौरान कहा कि राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जनता की आवश्यकता और मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों को वित्तीय वर्ष 2024-25 तक पूर्ण करना है। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि इन कार्यों में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए, ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें।  
बैठक में विशेष रूप से शहर की सड़कों के चौड़ीकरण, नवनिर्माण और ओवरब्रिज निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग शहर में हैवी ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित योजनाओं के लिए राशि जारी की है। इन कार्यों से न केवल शहर की सड़कों का सुधार होगा, बल्कि शहरवासियों को ट्रैफिक की समस्या से राहत भी मिलेगी।
इसके अलावा, सड़कों के निर्माण के दौरान उत्पन्न होने वाली कठिनाईयों को चिन्हित कर उनका शीघ्र समाधान करने की बात भी बैठक में की गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों से पोल शिफ्टिंग की जानकारी लेकर कार्य को तेज़ी से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निम्नलिखित विकास कार्यों पर हुई चर्चा :
  • शासकीय भवन का नवनिर्माण
  • स्कूल भवन का निर्माण
  • सड़कों का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण
  • चंडी मंदिर से नयापारा मार्ग का चौड़ीकरण
  • जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक यूटिलिटी शिफ्टिंग
  • महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन सड़क निर्माण
  • दुर्ग धमधा बेमेतरा अंडरब्रिज से अग्रसेन चौक तक फोरलेन मार्ग का निर्माण
इस बैठक में एसडीएम हरिवंश मिरी, कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास, सीएसईबी कार्यपालन अभियंता रवि दानी, पीडब्लूडी के एसडीओ चन्द्रशेखर आगरे, अभिषेक मेश्राम, हितेश दुलानी, गगन जैन और राजेन्द्र गिरी गोस्वामी उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013124629968

विज्ञापन

Advertisement