17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक रिकेश सेन ने बाबा बालकनाथजी मंदिर में 80 लाख की लागत से सामुदायिक भवन और डोम शेड बनाने की घोषणा की

OM Darpan

Mar 26, 2025 06:08 am 430 views
विधायक रिकेश सेन ने बाबा बालकनाथजी मंदिर में 80 लाख की लागत से सामुदायिक भवन और डोम शेड बनाने की घोषणा की

 

भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी मन्दिर प्रांगण में सामुदायिक भवन और डोम शेड निर्माण की घोषणा की। इस परियोजना की कुल लागत 80 लाख रुपये होगी, जिसे विधायक ने अपनी तीन महीने की मानदेय राशि अर्पित करने के बाद शुरू किया।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि "मुझे गर्व है कि हम अपने क्षेत्रवासियों की श्रद्धा को और भी सशक्त बना सकेंगे। यह सामुदायिक भवन और डोम शेड निर्माण श्रद्धालुओं के लिए सहुलियत प्रदान करेगा।"

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यह मंदिर भिलाई-दुर्ग के लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। 61 साल पहले गुरुदेव महाराज सेवाराम भगत ने इस मंदिर में सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ की प्रतिमा की स्थापना की थी। तब से आज तक, भक्तगण भिलाई, दुर्ग, रायपुर और अन्य राज्यों से बाबा बालकनाथ के दर्शन करने आते हैं। प्रत्येक वर्ष यहाँ महायज्ञ और विशाल महाभंडारा आयोजित होते हैं, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं और महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। इस आयोजन में एक लाख से अधिक लोग भोजन करते हैं, और इसमें देश भर से श्रद्धालुजन भाग लेते हैं।

विधायक रिकेश सेन ने आगे कहा कि "बाबा बालकनाथ के प्रति भिलाई और दुर्गवासियों की गहरी श्रद्धा है। मंदिर की रसोई में प्रतिवर्ष 50,000 से अधिक लोग भोजन करते हैं, और इस सामुदायिक भवन से श्रद्धालुओं को और भी सुविधाएँ मिलेंगी।"

इस निर्माण कार्य से न केवल मंदिर के श्रद्धालुओं को लाभ होगा, बल्कि मंदिर के वातावरण को और भी समृद्ध बनाया जाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917091151822

विज्ञापन

Advertisement